राजस्थान Bikaner⚡ बड़ी खबर

चोरी करने से रोका तो सरकारी कर्मचारियों से हाथापाई, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

चोरी करने से रोका तो सरकारी कर्मचारियों से हाथापाई, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

ओमनाथ सिद्ध (मुख्य संपादक)
ओमनाथ सिद्ध (मुख्य संपादक)
14 नवंबर 2026 को 10:10 am बजे•1 मिनट पाठ
चोरी करने से रोका तो सरकारी कर्मचारियों से हाथापाई, वाहन को किया क्षतिग्रस्त

बीकानेर के जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में कनिष्ठ अभियंता राज. आवासन मंडल खंड के करन राजपुरोहित ने कार में सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सेक्टर नंबर 5 शिवबॉडी आवासीय योजना बीकानेर में 10 नवंबर की है। 


परिवादी ने बताया कि 10 नवंबर की शाम को निरीक्षण के दौरान योजना में ट्रेक्टर और लॉडर को मिट्टी चोरी करते हुए पकड़ा। जिस पर आरोपित ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन स्पेस उपलब्धअपने ब्रांड का प्रचार अपना बीकानेर (Apna Bikaner) पर करेंसंपर्क करें →