राजस्थान Bikaner⚡ बड़ी खबर

कान की बाली निकालने के दौरान फट गया कान, मारपीट कर निकाली मूर्ति

कान की बाली निकालने के दौरान फट गया कान, मारपीट कर निकाली मूर्ति

ओमनाथ सिद्ध (मुख्य संपादक)
ओमनाथ सिद्ध (मुख्य संपादक)
14 नवंबर 2026 को 11:30 am बजे•1 मिनट पाठ
कान की बाली निकालने के दौरान फट गया कान, मारपीट कर निकाली मूर्ति
घर पर आकर मारपीट करने और कान फट जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाने में कुबिया में 13 नवंबर की दोपहर की है। इस सम्बंंध में रामस्वरूप जाट ने राजुराम, नथुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके घर पर आकर उसके साथ थाप-मुक्कों, लाठी से मारपीट की। 

इस दौरान आरोपियों ने उसके गले की मूर्ति निकाल ली। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कान की बाली निकालने की कोशिश की और इस दौरान परिवादी का कान फट गया। मारपीट और बवाल होता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन स्पेस उपलब्धअपने ब्रांड का प्रचार अपना बीकानेर (Apna Bikaner) पर करेंसंपर्क करें →